आर्य समाज विवाह एवं विवाह पंजीकरण सेवा
हमारे यहां वर- वधु के द्वारा हमसे फोन पर की गयी बातें एवं उनकी जानकारी गुप्त रखी जाती है यहां प्रदर्शित फोटो विवाहित वर-वधु की अनुमति के उपरांत ही डालें जाते हैं|
विवाह फोटो गैलरी
हम कौन हैं?
आर्य समाज विवाह एवं विवाह पंजीकरण सेवा – हरिद्वार, एक समर्पित सेवा मंच है जो वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह संस्कार सम्पन्न कराता है।
हमारे यहाँ योग्य एवं अनुभवी पुरोहितों द्वारा शुद्ध वैदिक विधि से विवाह संपन्न होता है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी योग्य वर-वधू बिना भेदभाव, सुरक्षित और कानूनी रूप से विवाह कर सके।
वैदिक विवाह की पवित्र परंपरा
हम वैदिक संस्कृति और कानूनी प्रक्रिया को एक साथ लाकर आपके विवाह को सरल, पारदर्शी और यादगार बनाते हैं। हमारी सेवाएँ हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में उपलब्ध हैं।
सम्पूर्ण विवाह सेवा केंद्र
विवाह सेवाएँ
- आर्य समाज विवाह
- अंतर्जातीय विवाह
- अंतर्धार्मिक विवाह
- वैदिक विधि द्वारा सप्तपदी विवाह
- विवाह हॉल / मैरिज पैलेस सुविधा
पंजीकरण सेवाएँ
- आर्य समाज विवाह प्रमाण पत्र
- ऑनलाइन विवाह पंजीकरण
- Marriage Registration - Haridwar
- UCC Marriage Registration
- विवाह पश्चात कानूनी मार्गदर्शन
अतिरिक्त सुविधाएँ
- हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून व्यवस्था
- High Court Protection Assistance
- विवाह पश्चात कानूनी मार्गदर्शन
- ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन
- पूर्ण गोपनीयता एवं कानूनी सुरक्षा
पूर्णतः कानूनी एवं वैध
आर्यविवाह मान्यता अधिनियम, 1937
आर्य समाज पद्धति से सम्पन्न विवाह भारत में पूरी तरह वैध है। यह अधिनियम हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख समुदायों के बीच वैदिक रीति से हुए विवाह को मान्यता प्रदान करता है।
हिंदू विवाह अधिनियम – धारा 7
हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के अनुसार सप्तपदी एवं अन्य रस्मों के साथ होने वाला विवाह संस्कार ही वैध है।
अंतर्जातीय विवाह संरक्षण
अंतर्जातीय एवं अंतर्धार्मिक विवाह करने वाले जोड़ों को कानूनी संरक्षण प्राप्त होता है।
केवल प्रमाण पत्र पर्याप्त नहीं
बिना वैदिक विधि एवं सप्तपदी के केवल विवाह प्रमाण पत्र से विवाह वैध नहीं माना जाता।
कानूनी आवश्यकताएँ
वैदिक विवाह के लिए वर-वधू दोनों का मानसिक रूप से स्वस्थ एवं स्वेच्छा से विवाह के लिए सहमत होना आवश्यक है। विवाह पूर्व किसी अन्य जीवित पति/पत्नी का न होना अनिवार्य है।
न्यूनतम आयु सीमा
सरल 5-चरण प्रक्रिया
दस्तावेज़ सत्यापन
आवश्यक दस्तावेजों की जाँच एवं सत्यापन – आयु प्रमाण, पहचान पत्र, पता प्रमाण और गवाहों के दस्तावेज़।
आवेदन एवं पंजीकरण
ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। हमारी टीम आपका मार्गदर्शन करेगी।
विवाह तिथि एवं समय निर्धारण
आपकी सुविधानुसार विवाह की तिथि एवं मुहूर्त निर्धारित किया जाएगा।
वैदिक विधि से विवाह संस्कार
योग्य एवं अनुभवी पुरोहितों द्वारा शुद्ध वैदिक विधि – सप्तपदी एवं अग्नि साक्षी के साथ विवाह।
विवाह प्रमाण पत्र जारी
विवाह संस्कार के पश्चात तुरंत प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुरक्षित।
आवश्यक दस्तावेज़
आयु प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं की मार्कशीट
पहचान पत्र
आधार / पैन / पासपोर्ट
पासपोर्ट साइज फोटो
वर एवं वधू दोनों के
पता प्रमाण
बिजली बिल / राशन कार्ड
चार गवाहों के दस्तावेज़
पहचान पत्र एवं फोटो
अविवाहित / तलाकशुदा प्रमाण
यदि लागू हो
हमारा विज़न
ओ३म् समञ्जन्तु विश्वे॑ दे॒वाः समापो हृदयानि नौ। सं मातरिश्वा सं धाता समु देष्ट्री दधातु नौ ॥
दो कुओं के जल को एक साथ मिला देने से वे एक हो जाते हैं, उन जलों को बड़े-बड़े वैज्ञानिक पृथक् नहीं कर सकते, इसी प्रकार दो प्राणियों के आपस में हृदय मिल गये हैं। संसार की कोई शक्ति हम दोनों को पृथक् नहीं कर सकती । हम दोनों को प्राण-शक्ति, धारण शक्ति और उपदेश शक्ति परस्पर कल्याणकारी हो ।
- वैदिक परंपरा को आधुनिक समय में प्रासंगिक बनाना
- सभी जाति-धर्म के जोड़ों को समान सेवा
- विवाह प्रक्रिया को डिजिटल एवं सरल बनाना
हमारा मिशन
ओ३म् मम व्रते ते हृदयं दधामि मम चित्तमनु चितं ते अस्तु। मम वाचमेकमना जुषस्व प्रजापतिष्ट्वा नियनक्तु मह्यम् ॥
हे प्रिय वीर स्वामिन् ! आपका हृदय आत्मा और अन्तःकरण मेरे प्रियाचरण कर्म में धारण करती हूँ। मेरे चित्त(मन) के अनुकूल आपका चित्त सदा रहे। आप एकाग्र होके मेरी वाणी को जो कुछ मैं आपसे कहूँ उसका सेवन सदा किया कीजिये। क्योंकि आज से प्रजापति परमात्मा ने आप को मेरे आधीन किया है। जैसे मुझको आप के आधीन किया है। अर्थात् इस प्रतिज्ञा के अनुकूल दोनों वर्ता करें, जिससे सर्वदा आनन्दित और कीर्तिमान प्रतिव्रता और स्त्रीव्रत होके सब प्रकार के व्यभिचार अप्रिय भाषणादि को छोड़ के परस्पर प्रीतियुक्त रहें ।
- वैदिक परंपरा का संरक्षण
- अंतर्जातीय विवाह को सामाजिक समर्थन
- विवाह प्रक्रिया को आसान बनाना
रजिस्टर्ड विवाह प्रमाण पत्र गैलरी
हमसे बात करें
मोबाइल नंबर
+91 82796 18219पता
आर्य समाज आश्रम पतंजलि योगधाम न्यास आश्रम, आर्य नगर, रामनगर कालोनी, नजदीक सिंह द्वार, श्रद्धानंद चौक, दिल्ली-ऋषिकेश रोड, हरिद्वार - 249407
GOOGLE MAPS
मानचित्र पर देखें →परामर्श
पूर्व अपॉइंटमेंट आवश्यक – निर्धारित समय पर कार्यालय / मंदिर परिसर में मिलें
अभी संपर्क करें
विवाह से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हमें WhatsApp या Call करें। हमारी टीम आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
पूर्णतः सुरक्षित • गोपनीय • त्वरित सेवा